सिंधिया का कांग्रेस को करारा जवाब, दिग्विजय और जयवर्धन को घेरा

सिंधिया का कांग्रेस को करारा जवाब, दिग्विजय और जयवर्धन को घेरा

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आरोप प्रत्यारोप से सियासत गरमाई हुई है| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद कांग्रेस (Congress) के हमलों का जवाब देना शुरू कर दिया है| अब तक कांग्रेस लगातार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से टारगेट कर रही थी| अब सिंधिया ने भी वायरल तस्वीर पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को लपेटे में ले लिया है।

दरअसल, पिछले दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से टॉयलेट में क्वारंटीन परिवार की तस्वीर शेयर करते हुए सिंधिया पर निशाना साधा था| ट्वीट में लिखा था ‘शौचालय में भोजन करने को मजबूर, सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर’। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना की ये तस्वीर है, जिसमें गरीब परिवार को शौचालय में क्वारंटीन किया गया है। ट्वीट में आगे कहा गया था कि जो बात-बात पर सड़क पर उतरते थे, इस बात पर जनता की नजरों से उतर गए। इसके बाद अब सिंधिया ने भी वायरल तस्वीर पर करारा जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को घेरे में ले लिया है।

दिग्विजय और जयवर्धन को घेरा
कांग्रेस के आरोपों और वायरल तस्वीर को लेकर सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा- ‘यह तस्वीर दिग्विजय सिंह के पूर्व लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ की है और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र की भी है। मैंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस परिवार का ख्याल रखें’। वहीं सिंधिया ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा ‘यह तस्वीर राजगढ़ लोकसभा सीट और राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा की है। जहां से दशकों से दिग्विजय सिंह के परिवार के सदस्य जनप्रतिनिधि बनते रहे हैं’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews