
भोपाल।
मुख्यमंत्री कमलनाथ की मांग पर राज्यपाल लालजी टंडन ने छह मंत्रियों को हटा दिया है।राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ की मांग पर मंत्रि-परिषद के 6 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। इन मंत्रियों के नाम इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी हैं।ये सभी सिंधिया समर्थक मंत्री है और बीते कई दिनों से बैंगलूरु में डेरा डाले हुए थे और आज शाम भोपाल लौट रहे है।कई दिनों से इनका सरकार से भी संपर्क नही रहा।होली के दिन बीजेपी नेता इनका इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे थे।इसके बाद अध्यक्ष ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने को कहा है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

