सिंधिया ने किया ट्वीट, पुलिस पर हमला करने वालों को बताया मानवता का दुश्मन

सिंधिया ने किया ट्वीट, पुलिस पर हमला करने वालों को बताया मानवता का दुश्मन

भोपाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होने लिखा है कि पुलिसकर्मी इस महामारी में अपना फर्ज निभा रहे हैं और ऐसे में इनपर हमता मानवता और समाज पर हमला है। ऐसे लोग इंसान नहीं हैवान हैं।

बता दें कि सोमवार देर रात राजधानी के इतवारा इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर दो पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। हालांकि आरोपी भागने में सफल हो गए किंतु मुख्यमंत्री ने इन पर एनएसए लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पांच आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाई गई है। मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ कबूतर के साथ नफीस कुरैशी, जावेद, मोहसिन और इनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई है।

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा था कि आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान के ट्वीट के 1 घंटे बाद ही तलैया पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसने दो कुख्यात बदमाश शाहिद कबूतर, मोहसिन कचौड़ी के अलावा नफीस कुरेशी, जावेद एवं एक अन्य बदमाश पर रासुका लगाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews