वायरल हो रहा सिंधिया का ये वीडियो

वायरल हो रहा सिंधिया का ये वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश में मचे सियासी हंगामे के बीच सबसे ज्यादा रहस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका को लेकर है। इस बीच सिंधिया द्वारा उनके फेसबुक पेज पर अपलोड किया गए एक वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा है।

दरअसल आज से करीब चार-पांच महीने पहले सिंधिया ने यह वीडियो डाला था और तब भी माना जा रहा था कि सिंधिया कमलनाथ सरकार की उपेक्षा से नाराज है। वर्तमान परिदृश्य में यह माना जा रहा है कि सिंधिया ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि वे कोई भी कदम उठा सकते हैं। वसीम बरेलवी के इस शेर के माध्यम से सिंधिया क्या कहना चाहते हैं, ये इशारा उन्होने पहले ही कर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews