नाराजगी के बीच गोविंद सिंह ने सिंधिया को दी ये नसीहत

उपचुनाव

भोपाल।
सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह का कहना है कि सड़क पर उतरने का काम का है। अगर सिंधिया को कोई दिक्कत है तो सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ या फिर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से जाकर बात करें।

दरअसल, आज मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने सीएम कमलनाथ के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा कि सिंधिया को सड़कों पर उतरना है तो उतर जाए। गोविंद सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी ने जो कहा है कुछ सोच समझ के ही कहा होगा। कोई दिक्कत है तो घर मे बेठ कर चर्चा करें। हमने सड़क पर उतारने का काम शिवराज को दे रहा है। आगे गोविंद सिंह ने सिंधिया को नसीहत देते हुए कहा कि सड़क पर उतरने का काम विपक्ष का होता है, अगर कोई परेशानी है तो मुख्यमंत्री कमलनाथ या फिर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करनी चाहिए।सिंधिया को यूं सड़क पर उतरने की बात नही करना चाहिए ।प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को विकास के लिए चुना है, सड़कों पर उतरने का काम विपक्षीय दल भाजपा के पास है।

बीजेपी-संघ पर बोला हमला
वही बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर ब्राह्मणवाद को लेकर कहा संघ ही सब कुछ है। बीजेपी संघ का मुखोटा है। जिस दिन संघ का हाथ हट जाएगा तो मोदी सड़क पर आ जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews