एमपी के विकास को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

एमपी के विकास को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

भोपाल।

इन दिनों एमपी की राजनीति कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के आसपास घूम रही है।एक के बाद सिंधिया कमलनाथ के मंत्रियों के यहां दौरा सुर्खियों में बना हुआ है। आज फिर सिंधिया भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के यहां ब्रेकफास्ट करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया।सिंधिया का कहना है कि जब उनसे प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा की जाएगी तब वे अपनी राय देंगे।इस दौरान एमपी की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया के पैर भी छुए।

मीडिया से चर्चा के दौरान सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं की गई है। जब उनसे इस बारे में पूछा जाएगा तो वे अपनी राय जरूर देंगे। प्रदेश में अभी सभी क्षेत्र में बहुत काम होना बाकी है।सिंधिया ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास से हमें (कांग्रेस) को चुना है। उसके विश्वास पर हमें खरा उतारना पड़ेगा। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कमलनाथ सरकार को कोई राय दी है? तो जबाव में उन्होंने कहा कि अभी तक तो ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन जब उनसे पूछा जाएगा तो वे अपनी राय जरूर देंगे।

इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बंगले पर नजर आए। वही कमलनाथ सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट. प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी भी मौजूद रहे।इससे पहले कैबिनेट मंत्री राजपूत और सुखदेव पांसे के यहां गए थे। इस दौरान एमपी की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सिंधिया के पैर भी छुए।एक के बाद सिंधिया का यूं मंत्रियों के घर जाना सियासी गलियारों में हलचल पैदा किए हुए।पीसीसी चीफ और राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सिंधिया के दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews