दिल्ली में सुलझा पेंच, शिवराज बोले-‘भोपाल पहुंचते ही कर दूंगा विभागों का बंटवारा’

शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली/भोपाल| मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के बाद अब विभागों के वितरण को लेकर माथापच्ची जारी है| रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) दिल्ली पहुंचे| जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में बड़ा बयान दिया है| सीएम शिवराज ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है| विभागों का गठन जैसे ही भोपाल पहुंचूंगा कर दूंगा|

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद चर्चा थी कि उसी दिन देर शाम तक विभागों का बँटवारा हो जाएगा| लेकिन एक बार फिर कैबिनेट के विस्तार जैसी स्थिति बनी| यहां भी बड़े विभागों को लेकर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री रविवार सुबह दिल्ली रवाना हो गये| उनका शनिवार शाम दिल्ली जाना तय था, लेकिन ऐनवक्त पर उनका दौरा टल गया और रविवार सुबह वे दिल्ली पहुंचे| दिल्ली में शिवराज की ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात संभावित है। यहां बड़े विभागों पर सहमति बन सकती है। बताया जा रहा है कि बड़े विभागों को लेकर खींचतान चल रही है| कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थकों के पास स्वास्थ्य, राजस्व, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, श्रम विभाग थे। इनमें से काफी विभाग सिंधिया अपने पास ही रखना चाहते हैं। वहीं भाजपा के वरिष्ठ विधायक भी बड़े विभागों के दावेदार हैं| ऐसे में दिल्ली से यह सब सुलझने के बाद शिवराज सोमवार को भोपाल लौट सकते हैं| इसके बाद विभागों का वितरण किया जाएगा|

दिल्ली में शिवराज की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात
दिल्ली में उनका आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है| सीएम शिवराज दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलेंगे| इस दौरान ग्वालियर चंबल अंचल में सैनिक स्कूल खोलने के संबंध में चर्चा होगी| शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मिलने का कार्यक्रम है| इसमें गेहूं खरीदी के संबंध में चर्चा होगी| शाम में केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा से मिलकर प्रदेश में यूरिया के कोटा बढ़ाने पर चर्चा करेंगे| इसके बाद देर शाम केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट के उद्घाटन के संबंध में चर्चा करेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews