कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए प्रभारी SDO रीतेश शर्मा

कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए प्रभारी SDO रीतेश शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना काल में सराहनीय कार्य कर जनहित में अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाने वाले कर्मचारी अधिकारियों को सम्मानित किया गया | लोक निर्माण विभाग (PWD) मध्यप्रदेश के प्रमुख अभियंता कार्यालय में आयोजित उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख अभियंता इंजीनियर सीपी अग्रवाल एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव पीसी बारस्कर ने विभाग में काम करने वाले उत्कृष्ट अभियंताओं सहायक वर्ग एक दो एवं तीन तथा मानचित्र कार आदि अधिकारी कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया| कार्यक्रम में Covid में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए रीतेश शर्मा प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (वि/या) उप संभाग सीहोर को सम्मानित किया गया|

लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्यों के साथ-साथ इस वर्ष कोविड काल में उन्होंने मैदानी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और जब लॉकडाउन के समय लोग घरों में कैद थे, उस समय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर रहकर बैरिकेडिंग निर्माण कार्य आदि में शासन प्रशासन का दिन-रात सहयोग किया, ऐसे ही कई अधिकारी और कर्मचारी जिन्होंने विभाग में रहकर उत्कृष्ट कार्य किये उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|

यह भी हुए सम्मानित
इसी कड़ी में सम्मानित होने वालों में अधीक्षण यंत्री बीपी बोरासी अधीक्षण यंत्री केपी लखेरा गुना कार्यपालन यंत्री राजेश दुबे विद्युत यांत्रिकी संभाग क्रमांक दो पीयूष चतुर्वेदी अधीक्षण यंत्री प्रशासन विजय खंडेलवाल कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नया भोपाल संभाग अविनाश पिपरिया कार्यपालन यंत्री एवं लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी उप संभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी रितेश शर्मा सहित कई लोगों को पुरस्कार से नवाजा गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews