मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, इन्हें बनाया उम्मीदवार

वचन पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-election) के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें नौ प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने फिर दलबदलुओं पर भरोसा जताया है।ये लिस्ट दिल्ली हाईकमान के चर्चा के बाद जारी की गई है।गुरुवार को ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (MP Congress President Kamal Nath) दिल्ली (Delhi) रवाना हुए थे, वहां पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम और उप चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की गई है। आज दूसरी लिस्ट में नौ नामों का ऐलान किया गया है,अभी भी चार सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है।

दूसरी लिस्ट में जौरा पंकज उपाध्‍याय, सुमावली अजब कुश्‍वाह, ग्‍वालियर पूर्व सतिश सिकरवार, पोहरी हरिवल्‍लभ शुक्‍ला, मुंगावली कन्‍हैयालाल लोधी, सुरखी पारूल साहू, मांधाता उत्‍तम राज सिंह, बदनावर अभिषेक सिंह टिंकू और सुवासरा से राकेश पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है।अभी भी चार सीटों मुरैना, मेहगांव, बदनावर और बड़ा मलहरा पर प्रत्याशियों के नामों को तय करना है।इसके पहले कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।

भाजपा की सूची का इंतजार
आम तौर पर चुनाव में प्रत्याशियों को की घोषणा के इस मामले में भाजपा (BJP) कांग्रेस से आगे रहती है। लेकिन इस बार वह कांग्रेस से पिछड़ गई है। भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

हमारे तो प्रत्याशी घोषित ही हैं : सीएम
उप चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि हमारे तो प्रत्याशी घोषित ही हैं सब काम कर रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews