भोपाल में कोरोना की दूसरी संदिग्ध मरीज़ मिली, एयरपोर्ट से सीधे भेजा अस्पताल

भोपाल में कोरोना की दूसरी संदिग्ध मरीज़ मिली, एयरपोर्ट से सीधे भेजा अस्पताल

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस की एक और संदिग्ध युवती मिली है जिसे उपचार के लिए जेपी हॉस्पिटल भेजा गया है।

ये युवती इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु फ्लाइट से भोपाल पहुंची थी और बेंगलुरु से भोपाल तक का फ्लाइट से किया था सफर। राजाभोज टर्मिनल पर चेकअप के दौरान युवती में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। अब तक राजाभोज एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के लक्षण के 2 मामले सामने आए  है। इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु फ्लाइट शाम को भोपाल आती है और शाम को ही भोपाल से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। बता दें कि रविवार सुबह भी एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से आई एक युवती में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews