मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात रहेंगे सीआईएसएफ के जवान

मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात रहेंगे सीआईएसएफ के जवान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr.Narottam Mishra) की जेड सुरक्षा (Z Security) व्यवस्था अब सीआईएसएफ (CISF) के जवान संभालेंगे। केंद्र सरकार ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के चुनाव के मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार का यह निर्णय नरोत्तम की सुरक्षा के लिए किया गया है।

नरोत्तम मिश्रा लगातार पश्चिम बंगाल के उन जिलों का दौरा कर रहे हैं जो संवेदनशील है और ऐसे में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनी रहे इसलिए इस तरह का निर्णय लिया गया है । नरोत्तम को पहले से ही जैड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है| इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी| विजयवर्गीय को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है| उनकी सुरक्षा को बुलेट प्रूफ कार से अपग्रेड किया गया है|

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ मिश्रा को बंगाल का चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, नरोत्तम मिश्रा को पश्चिम बंगाल को लेकर बनाई गई बीजेपी की समिति में भी शामिल किया गया है। इसमें कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel) भी है। वही नरोत्तम मिश्रा को 57 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी बनाया गया हैं।

डॉ नरोत्तम मिश्रा पश्चिम बंगाल के दौरे पर है| शुक्रवार को डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अंडाल मोड़ पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से चाय पर चर्चा की। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने किसान (Farmers) सम्मान के लिए एक मुट्ठी अन्न भी लिया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल के अंडाल में एक मुट्ठी अन्न का संग्रहण करते हुए कहा कि किसानों के सम्मान कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्हें खुशहाल बनाने में केंद्र सरकार (Central government) कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अन्न के एक-एक दाने का समुचित मूल्य चुकाते हुए किसानों को समृद्धशाली बनाने में जीवन भर काम करेंगे।खास बात ये है कि कड़कड़ाती ठंड एवं कोहरे के बावजूद कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला और भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मिश्ना ने ट्वीट कर भी लिखा कि प.बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह दुर्गापुर पहुंचा। यहां अंडाल एयरपोर्ट पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और आत्मीय स्वागत से असीम ऊर्जा का अनुभव हुआ। उनका उमंग और उत्साह इस बात का प्रतीक है कि वे बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews