सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज, विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई गई

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज, विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने विधायकों को लेकर अलग अलग दावे कर रहे हैं। सीएम कमलनाथ ने फैसले के बाद तुरंत विधायक दल की बैठक बुलाई है, वहीं शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और शुक्रवार को बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश पर बड़ा फैसला सुनाते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार को बहुमत साबित करने के लिये कहा है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराया जाए। फ्लोर टेस्ट में विधायक हाथ उठाकर वोटिंग करेंगे। साथ ही पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी।

इसके साथ ही बेंगलुरु में ठहरे 16 विधायकों को लेकर कहा गया है कि उनपर विधानसभा में उपस्थित रहने का कोई दबाव नहीं है, ये उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वे विधानसभा में उपस्थित रहना चाहते हैं या नहीं। साथ ही कर्नाटक और मध्यप्रदेश के डीजीपी को आदेश दिया गया है कि उन विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews