देखिये भारत आने वाले चीते की पहली झलक, सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

देखिये भारत आने वाले चीते की पहली झलक, सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 17 सितंबर 2022 मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में फिर चीता (Cheetah) की वापसी होने जा रही है। देश में 70 साल बाद एक बार फिर चीता आ रहा है और खुशी की बात है कि ये सौगात मध्यप्रदेश को मिलने जा रही है। इस मौके पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नामीबिया से कूनो अभ्यारण्य आ रहे चीते की प्रथम झलक शेयर की है।

मध्यप्रदेश में चीता आने पर सीएम शिवराज ने जताई खुशी, कहा ‘ये अद्भुत घटना’

ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा है कि ‘नामीबिया से कूनो अभ्यारण्य आ रहे चीते की प्रथम झलक देखकर अपार आनंद की अनुभूति हो रही है। हम समस्त मध्यप्रदेशवासी अपने इस नए अतिथि के स्वागत के लिए तैयार हैं।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि ‘मैं मध्यप्रदेश का अत्यंत सौभाग्य मानता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वैसे तो जन्मदिन नहीं मनाते, लेकिन जिस दिन उन्होंने जन्म लिया, उस दिन वह मध्यप्रदेश की धरती पर होंगे। इससे बड़ा और सौभाग्य मध्यप्रदेश का और क्या होगा?’ उन्होने कहा कि ‘उस दिन को भी वह मध्यप्रदेश को ऐतिहासिक सौगात “चीते” दे रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि पूरा देश ही नहीं, पूरी दुनिया देख रही है कि एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में चीते ले जाए जा रहे हैं। चारों तरफ जो वातावरण है वह अलग और अद्भुत है।’

सीएम शिवराज ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि चीते के लिए पूरी तरह अनुकूल वातावरण बनाया गया है। उन्होने कहा कि ‘पहले तो चिंता इसकी करेंगे कि चीता सरवाइव करेंl अभी वह बाड़े में रहेंगे बाद में जब वह शिकार करने लगेंगे और अभ्यस्त हो जाएंगे तब उनको बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। इसके बाद निश्चित तौर पर उन को सुरक्षित रखते हुए टूरिज्म ढंग से बढ़े, उसके लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे।’ बता दें कि शनिवार 17 सितंबर सुबह प्रधानमंत्री तीन बाक्स खोलकर आठ चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। इसी के साथ मध्यप्रदेश में टाइगर, लेपर्ड के साथ चीते की भी आमद हो जाएगी।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1570727570764890113?s=20&t=TW0A7xWhx-akz85ejMOoXA

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews