
Bhopal News : राजधानी भोपाल में वर्ग 1 के चयनित छात्र लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचे, जहां कई चयनित छात्र नियुक्ति को लेकर विरोध किया। उनकी मांग है कि वेरिफिकेशन होने के बावजूद भी नियुक्ति पास नहीं हो रही। जिस कारण वह कहीं नौकरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे परिस्थिति में उन्हें मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ रहा है। उनकी राज्य सरकार से मांग है कि जल्द-से-जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरी की जाए ताकि उनकी समस्या खत्म हो।
नहीं मिल रही नियुक्ती
वहीं, शिवम पांडे ने बताया कि वह केवल नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत आ रही है। प्राइवेट स्कूल में ना उन्हें नौकरी मिल पा रही है और ना ही सरकारी नियुक्ति हो रही है। सीएम से निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्दी से जल्दी पूर्ण करें।
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी
आगे शिवम ने कहा कि वेरिफिकेशन हो चुका है, अब केवल अलॉटमेंट देना ही बाकी है। इसके बावजूद नियुक्ति पत्र क्यों जारी नहीं हो रहा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही।
[dgv_vimeo_video id=”988864350″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

