एक जिला एक उत्पाद श्रेणी में बुधनी के खिलौनों का चयन, सीएम शिवराज की महत्वपूर्ण घोषणा

एक जिला एक उत्पाद श्रेणी में बुधनी के खिलौनों का चयन, सीएम शिवराज की महत्वपूर्ण घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक जिला एक उत्पाद श्रेणी में सीहोर जिले के बुधनी से मशहूर लकड़ी के खिलौने चुने गए हैं। इन्हें अब देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इस बात की घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की। साथ ही नवंबर में होने वाले खिलौना महोत्सव के लिए बुदनी के खिलौना उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो, इसे लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

छतरपुर : क्यों नही दिए समोसे के साथ दोने और चम्मच, नाराज ग्राहक ने की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

सीहोर जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर नर्मदा किनारे सीएम शिवराज का विधानसभा बुधनी है। आप अगर यहां से गुजरेंगे तो सड़क किनारे कई जगहों पर रंग बिरंगे लकड़ी के खिलौनों की दुकानें दिख जाएंगी। यहां तरह तरह के खिलौने और सजावटी सामान भी मिलता है। इनकी खासियत है कि इनका रंग सफेद होता है और बाकि लकड़ियों की तरह इसमें गांठ या रेशे नहीं होते। अच्छी बात ये कि इन्हें रंगने के लिए लाख या फूलों से प्राकृतिक रंग किया जाता है, जिससे बच्चों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता। ये जिस दुधी लकड़ी से बनाए जाते हैं वो स्थानीय जंगलों में मिलती है और वन विभाग शिल्पकारों के ये रियायती दर पर उपलब्ध कराता है।

पिछले कुछ समय से बाजार में नए नए तरह के खिलौने आने के कारण इनकी डिमांड में कमी आई थी। इस कारण कारीगरों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा और कई लोग इस काम को छोड़ने भी लगे थे। लेकिन अब शिवराज सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इनका चयन किया है और उम्मीद जागी है कि एक बार फिर इस व्यवसाय को नया आयाम मिलेगा। सीएम ने कहा है कि इसे वर्ल्ड फेमस बनाने की कोशिश की जाएगी और इससे कारीगरों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews