“कैंसर उसकी रोकथाम एवं उससे संबंधित पौष्टिक आहार” विषय पर सेमिनार आयोजित

“कैंसर उसकी रोकथाम एवं उससे संबंधित पौष्टिक आहार” विषय पर सेमिनार आयोजित

Seminar on cancer, its prevention and nutritious diet : उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन आफ इंडिया भोपाल ब्रान्च (FPAI) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। “कैंसर उसकी रोकथाम एवं उससे संबंधित पौष्टिक आहार” विषय पर आयोजित सेमिनार में संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं FPAI भोपाल ब्रान्च की चेयरपरसन डॉ. रूचिरा चौधरी द्वारा अध्यक्षता की गई।

कैंसर से सावधान रहने के उपाय बताए

इस अवसर पर संचालक ने कैंसर रोग पर अपने विचार रखे एवं विद्यार्थियों को इस बीमारी से सर्तक रहने का सुझाव दिया FPAI की चेयरपरसन डॉ रूचिरा चौधरी द्वारा फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संक्षिप्त इतिहास बताया गया। उन्होने बताया कि यह 74 वर्ष पुरानी स्वयंसेवी एवं गैर सरकारी संगठन है, जो निरन्तर पूरे देश में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ तथा उससे संबंधित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराती है। सेमिनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में मनोज चतुर्वेदी, चेयरमैन एवं संस्थापक भोपाल कैंसर रिसर्च एन्ड वेलफेयर एसोसिएशन एवं आहार विशेषज्ञ एवं डॉ समरा अख्तर हुसैन ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को कैंसर और उससे संबंधित आहार पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। ब्रान्च मैनेजर नीलेश चौबे द्वारा विद्यार्थियों का FPAI के बारे में उन्मुखीकरण किया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

संस्थान के लगभग चालीस प्राध्यापक एवं  100 से अधिक विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इस सेमिनार में भाग लिया। FPAI के ब्रांच मैनेजर नीलेश चौबे, कार्यक्रम अधिकारी जगदीस परसाई विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन संस्थान कि छात्राओं अनुश्री, गौरी एवं अनुजा व्यास द्वारा किया गया। अन्त में डॉ. शैलजा दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews