वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी में शोक लहर, आज होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस

फिरोजपुर,डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior Congress Leader) और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित बाल मुकंद शर्मा (Bal Mukund Sharma) का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर (PGIMER) में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार-रविवार देर रात निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार (Monday) को उनके पैतृक स्थान फिरोजपुर (Firozpur) में किया जाएगा।हैरानी की बात तो ये है कि शनिवार को ही उनका जन्मदिन (Birthday) था।

यह भी पढ़े… MP Politics : एमपी कांग्रेस का ट्वीट- 2 जयचंद फिर मलाई पायेंगे, बीजेपी विधायक छले जायेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब (Panjab) के 90 वर्षीय पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक पंडित बाल मुकंद शर्मा की बीते दिनों तबियत बिगड़ने पर उन्हें 16 दिसंबर को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (Post Graduate Institute of Medical Education and Research) में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान शनिवार-रविवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई ।आज चार जनवरी को फिरोजपुर शहर के श्मशानघाट में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनैतिक करियर पर एक नजर
1969 से 1992 तक पांच बार फिरोजपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे ।
1969 में भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के टिकट पर पहली बार चुनाव जीता था
कांग्रेस में शामिल और वर्ष 1992 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री बने।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मेंबर के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपप्रधान भी बने
गांधी परिवार से पंडित के अच्छे संबंध थे।
1969 तक पंडित ‘जंग-संग’ पार्टी में थे।
पार्टी की खातिर 1979 में पंडित ने जेल भी काटी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews