Bhopal News: राजा भोज एयरपोर्ट पर बैग से मिले 15 जिन्दा कारतूस, यात्री गिरफ्तार

राजा भोज एयरपोर्ट

भोपाल, हरप्रीत रीन कौर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के राजा भोज एयरपोर्ट (Rajabhoj Airport) पर आज बुधवार सुबह एक यात्री के बैग से जिन्दा कारतूस (Cartridge) मिलने से सनसनी फैल गई। यात्री भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने वाला था, लेकिन इसके पहले ही चेकिंग के दौरान उसके पास से 15 जिन्दा कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ (CISF) ने बैग जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया ।

यह भी पढ़े.. New Wage Code: जल्द बदलेंगे नियम, कर्मचारियों की सैलरी-PF में होगा बड़ा बदलाव

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब 55 वर्षीय यात्री श्रीकांत खंडेलवाल जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया। यात्री भोपाल से अहमदाबाद इंडिगो की फ्लाइट से जा रहा था, इसी दौरान एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने उसके बैग से 15 जिंदा कारतूस पकड़े। इसकी सूचना सीआईएसएफ ने गांधी नगर पुलिस को दी और फिर कारतूस के साथ यात्री को गांधीनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

फिलहाल गांधीनगर पुलिस  पूछताछ कर रही है, जल्द ही इस मामले में खुलासा होने की संभावना है।बता दे कि यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा गया है और उनके खिलाफ गांधी नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की है।

यह भी पढ़े.. मप्र विधानसभा : अनुपूरक बजट में रोजगार-कृषि पर विशेष फोकस, जानें किसको क्या मिला

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews