भोपाल में सड़क पर मवेशियों से टकराकर एक वर्ष में सात लोगों की गई जान

शहर के बाहरी इलाकों अवधपुरी, रायसेन रोड़, मिसरोद, जाटखेड़ी, कोलार मुख्य सड़क एवं बैरागढ़ क्षेत्रों की सड़क पर कई मवेशी/पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
भोपाल में सड़क पर मवेशियों से टकराकर एक वर्ष में सात लोगों की गई जान

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर की अधिकांश सड़को पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण बीते एक वर्ष में इन मवेशियों से टकराकर हुये हादसों में सात लोगों ने अपनी जान गवा दी है। यह चौकानें वाले आकंडे सामने आए है।

शहर के कई हिस्सों में हुए हादसे 

खासतौर पर शहर के बाहरी इलाकों अवधपुरी, रायसेन रोड़, मिसरोद, जाटखेड़ी, कोलार मुख्य सड़क एवं बैरागढ़ क्षेत्रों की सड़क पर कई मवेशी/पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और इन्ही रास्तों पर लोगों ने इनसे टक्कर लगने या गिरने से जान खो दी।

आयोग ने दिया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, पुलिस कमिश्नर एवं आयुक्‍त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर पाये जा रहे मवेशियों के उचित प्रबंधन, इनके कारण आवागमन में जन सामान्य को हो रही असुविधा, उनके जीवन सकंटापन्‍न होने की संभावना को सामाप्‍त कर सुरक्षित यातायात, आवागमन व्यवस्था और जन सुरक्षा के लिये की गई कार्यवाही के सम्‍बन्‍ध में एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews