अशोकनगर के मुंगावली में हैंडपंप का पानी पीने से सात वर्षीय बच्‍ची की हुई मौत, 13 लोग भी हुये बीमार

मुंगावली विकासखंड के चक्‍क पठारी गांव में एक हैंडपंप का पानी पीने से गांव के 13 से ज्‍यादा लोगों को उल्‍टी-दस्‍त होने की शिकायत सामने आई है।
अशोकनगर के मुंगावली में हैंडपंप का पानी पीने से सात वर्षीय बच्‍ची की हुई मौत, 13 लोग भी हुये बीमार

BHOPAL NEWS : अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड के चक्‍क पठारी गांव में एक हैंडपंप का पानी पीने से गांव के 13 से ज्‍यादा लोगों को उल्‍टी-दस्‍त होने की शिकायत सामने आई है। सभी लोगों को उपचार के लिये सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया, इसी दौरान एक सात साल की बच्‍ची की ईलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर अशोकनगर, से मामले की जांच कराकर शासकीय व्‍यवस्‍था से उपलब्‍ध जल के उपयोग से हुई मृत्‍यु में मृतक के उत्‍तराधिकारियों को शासन से देय आर्थिक मुआवजा राशि, क्षेत्र के रहवासियों को शुद्व/सुरक्षित पेयजल की उपलब्‍धता एवं हैंडपंप के पानी से पी‍ड़ि‍त अन्‍य व्‍यक्तियों के ईलाज आदि की व्‍यवस्‍था के सम्‍बन्‍ध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews