एक बार फिर राजधानी हुई लज्जित, साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ 20 साल के आरोपी युवक ने की शर्मनाक हरकत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद से लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
एक बार फिर राजधानी हुई लज्जित, साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ 20 साल के आरोपी युवक ने की शर्मनाक हरकत

राजधानी भोपाल से एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 20 साल के आरोपी युवक ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत की है। हालांकि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल आरोपी युवक का नाम साहिल खान बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 20 साल के करीब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल खान ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के बागसेवनिया इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने तत्काल जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भी भेजा है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी साहिल खान की तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले की गंभीरता के चलते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर घटना के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है।

[dgv_vimeo_video id=”1020118293″]

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने की बड़ी मांग

दरअसल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ‘यह बेहद निंदनीय घटना है, विश्व हिंदू परिषद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करती है और शासन से मांग करती है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।’ वहीं पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है की राजधानी में ऐसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते आम लोगों में भी इन घटनाओं के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews