
भोपाल
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होने राममंदिर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाया है। उन्होने कहा है कि पीएम मोदी ने जो ट्रस्ट बनाया है उसमें सिर्फ विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के लोग क्यों हैं। उसमें ऐसे लोग क्यों हैं जिनके खिलाफ बाबरी ढांचा तोड़ने का आरोप लगा है। बाबरी ढांचा तोड़ने वालों ने सिर्फ वही ढांचा नहीं तोड़ा बल्कि मंदिर भी तोड़ा है, सीता रसोई भी तोड़ी है, हनुमानजी का मंदिर भी तोड़ा है।
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने ये भी कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बिना मुहूर्त के मंदिर का निर्माण प्रारंभ करा रहा है, उन्होने कहा कि इस कार्य हेतु पूरी तरह शास्त्रों का पालन किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

