मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता शशांक शेखर का इस्तीफा

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता शशांक शेखर का इस्तीफा

भोपाल।एमपी में कमलनाथ सरकार के गिरते ही मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता शशांक शेखर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने विधि एवं विधायी कार्यविभाग के प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।  उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए जब सत्ताधारी पार्टी और उसके मुख्यमंत्री ने त्यागपत्र दे दिया है, तो यह मेरा नैतिक दायित्व है कि अपने पद से त्यागपत्र दे दूं।

शशांक शेखर कमलनाथ के काफी नज़दीकी माने जाते हैं, इन्होने बीते दिनों सियासी हलचल के बीच सिंधिया समर्थक माने जाने वाले ग्वालियर में पदस्थ अतिरिक्त महाधिवक्ता अंकुर मोदी को हटाकर उनकी जगह राजीव शर्मा को ग्वालियर दफ्तर में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया। पिछले दिनों जारी सियासी घमासान के दौरान कमलनाथ इनसे राय मशवरा लेते रहे थे, कई बार ये सीएम हाउस पर जाकर कमलनाथ से चर्चा भी कर चुके थे।

कौन है शशांक शेखर

6 फरवरी 1973 को जबलपुर में जन्मे शशांक शेखर ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 1998 में अपना नामांकन कराया। वर्ष 2001 में उन्हें पैनल लॉयर नियुक्त किया गया। 2002 में उन्होंने स्वतंत्र रूप से वकालत शुरू की और 2008 में मध्यप्रदेश की स्टैंडिंग काउंसिल के केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण जबलपुर में शामिल हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews