शॉल ओढ़कर बाइक पर बैठना पड़ा महंगा, चेन में फंसा कोना और सिर हुआ धड़ से अलग

murder

भोपाल। दोपहिया वाहनों पर बैठने के दौरान कपड़ों का ख्याल ध्यान रखना जरूरी होता है कई बार बाइक के पहिए में कपड़ा आ जाने से बड़े हादसे हो चुके हैं। एक ऐसा ही हादसा राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके में हुआ । जब ठंड से बचने के लिए ओढ़ी गई शॉल बाइक की चेन में फंस गई और एक झटके में पीछे बैठे व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया।

जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय बुद्धराम उइके ग्राम बसाया बिलखिरिया में रहते थे। वह पिछले कुछ दिन से ठंड होने के कारण अपने नाती प्रकाश उइके के पास पिपलानी दुर्गा मंदिर के पास रहने आ गए थे। वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तीन सौ रुपए लेने के लिए अपने नाती गुड्डू उइके साथ पिपलानी से बिलखिरिया जा रहे थे। गुड्डू बाइक चला रहा था और बुद्धराम शॉल ओढ़कर पीछे बैठ गए थे। उन्होंने गले पर शॉल को लपेट रखा था। 

इस दौरान शॉल का कोना बाइक की चेन में फंस गया। इससे उनका गला शॉल में फंसा गया और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे गुड्डू उइके ने पीछे बैठे उनके बाबा को दो बार बाइक चलाते समय बोला था कि शॉल का कोना नीचे लटक रहा है। उसको ऊपर कर लेना। कुछ समझ पाते उससे पहले ही इतना बड़ा हादसा हो गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews