आज भोपाल में CM से मुलाकात करेंगे ‘शेरा’, कर सकते है कोई बड़ा खुलासा

कांग्रेस

भोपाल।
पॉलिटिकल ड्रामे(political-drama) के बीच लापता हुए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (Surendra Singh Shera) आज भोपाल(Bhopal) पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री कमलनाथ(cm kamalnath) से मुलाकात करेंगे।इस दौरान दोनों के बीच शेरा कई अहम मुद्दों पर लेकर बातचीत हो सकती है। वही शेरा मीडिया से रुबरु होकर मिडनाइड  पॉलिटिक्स (mid night politics)को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते है। आज सुबह भी शेरा से मुख्यमंत्री की बातचीत हुई है। उनकी बेटी को लेकर चर्चा हुई है।वही शुक्रवार को भी कांग्रेस (congress)और मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनका संपर्क हो चुका था। संभावना जताई जा रही है कि भोपाल पहुंचने और सीएम से मुलाकात के बाद शेरा बड़ा बयान दे सकते है। इसी बीच मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज है।

शुक्रवार को उनका एक वीडियो सामने आया था।जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे थे कि मैं अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गया था और अपने परिवार के साथ ही वापस आ रहा हूं।मैं अपनी बिटिया के पास परिवार के साथ बेंगलुरु आया था, अपनी मर्जी से आया था और अपनी मर्जी से वापस आ रहा हूं। वे शुरू से ही कांग्रेस के साथ हैं और इसमें कोई डाउट नहीं है। वे सीएम कमलनाथ के साथ है और उन्हें कोई खरीद नहीं सकता है। ये वीडियो देर रात बेंगलुरू एयरपोर्ट पर शूट किया गया था।जिसमें शेरा ने ये भी बताया कि जब वह एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो रहे थे तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने जो करीब 4 से 5 गाड़ियों में सवार थे उन्हें घेर लिया, हालांकि ज्यादा देर तक घेराव नहीं कर सके क्योंकि तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और वह वहां से बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए विधायक रवाना हो चुके हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट से शाम 7:00 बजे की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हो गए, इंदौर के बाद वह परिवार के साथ भोपाल पहुंचेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews