शिवपुरी: सिंध नदी के किनारे बैठे चरवाहे को खींच ले गया मगरमच्छ, सुराग नहीं

शिवपुरी: सिंध नदी के किनारे बैठे चरवाहे को खींच ले गया मगरमच्छ, सुराग नहीं

Shivpuri Crocodile Attack : शिवपुरी जिले में करैरा और नरवर के बीच सीहोर गांव के पास सिंध नदी में बीते रविवार को एक चरवाहे को मगमच्छ पानी के भीतर खींच ले गया। चरवाहा सुरेश पिता अद्दू पाल भेड़-बकरियां चरा रहा था। बकरियों को पानी पिलाने के बाद वह खुद पानी पी रहा था, तभी मगमच्छ उसे खींच ले गया।

शव की तलाशी जारी 

मृतक के परिजनों ने टीआई पर सूचना मिल जाने के बावजूद टीआई पर समय न पहुंचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद तक सुरेश के शव को लेकर तैरता रहा। एनडीआरएफ रविवार की शाम तक चरवाहे को नहीं ढ़ूंढ सकी। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं वन मंडलाधिकारी, शिवपुरी से प्रकरण की जांच कराकर एक माह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews