विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, शिक्षिका से की थी अशोभनीय बातें

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवपुरी (Shivpuri) जिले के शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित (suspend) कर दिया गया है। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा है कि ‘शिक्षिका से स्थानांतरण संबंधी अमर्यादित वार्तालाप पूर्णत: अशोभनीय है। ये कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण, पदीय गरिमा के विपरीत एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसीलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, 283 सीटों पर होनी है भर्ती

बता दें कि सोशल मीडिया पर शिवपुरी जिले के शिक्षा अधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक महिला शिक्षिका के साथ में लंबी बातचीत कर रहे थे। वो महिला और उसका पति दोनों शासकीय शिक्षक हैं और अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ है। महिला अपनी पारिवारिक स्थिति का हवाला देकर शहर में अपना ट्रांसफर कराने का निवेदन कर रही है। इस पर शिक्षा अधिकारी उनसे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुमने पहले क्यों नहीं बताया। अब तो ऑनलाइन ट्रांसफर बंद हो गए हैं। लेकिन फिर भी मैं कोशिश करता हूं। इतना ही नहीं शिक्षा अधिकारी महोदय महिला को यार और सहेली भी कहकर भी संबोधित कर रहे हैं और उससे कह रहे हैं कि अपने कुछ फोटोग्राफ मेरे व्हाट्सएप पर भेजो।

इस ऑडियो में वो शिक्षिका के साथ में काफी अंतरंग बातें करते नजर आ रहे हैं। महिला के ना नुकर करने के बाद भी उसे ट्रांसफर कराने का प्रलोभन दे रहे हैं और साथ घूमने का ऑफर भी दे रहे हैं। उन्होने शिक्षिका के डांडिया नृत्य की तारीफ भी की और वे कभी उसे ट्यूबलाइट कहते हैं तो कभी सहेली। ये ऑडियो वायरल होने के बाद इसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews