किसानों को लेकर कमलनाथ की मांग पर शिवराज ने दिया ये जवाब

किसानों को लेकर कमलनाथ की मांग पर शिवराज ने दिया ये जवाब

भोपाल।
कोरोना महामारी के बीच प्रकृति की मार ने किसानों को दोहरे संकट मे डाल दिया है।बीते दो दिनों से हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज से किसानों की तत्काल मदद करने की मांग की है।

दरअसल, कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक हुई बारिश व आंधी से किसान भाइयों की फ़सलो को काफ़ी नुक़सान हुआ है। यह उन पर दोहरी मार है।मैं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से माँग करता हूँ कि संकट के इस दौर में किसान भाइयों के हित में तत्काल आवश्यक निर्णय ले व उनकी हरसंभव मदद करे।

इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है और एक बयान जारी करते हुए प्रदेश के किसानों से कहा है कि कोरोना संकट के साथ ही इन दिनों हुई बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। ‘मैं तुरंत आपके बीच नहीं पहुँच पा रहा हूँ, परंतु सरकार आपके साथ है। संकट की इस घड़ी में सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी।’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews