घटना कोई भी हो, सरकार BJP का नाम लेकर पल्ला झाड़ लेती है: शिवराज

घटना कोई भी हो, सरकार BJP का नाम लेकर पल्ला झाड़ लेती है: शिवराज

भोपाल।

धार मे हुई मॉब लिचिंग की घटना में भाजपा नेता और ग्राम जूनापानी के पूर्व सरपंच रमेश जूनापानी की गिरफ्तारी पर जमकर सियासत गर्माई हुई है। कांग्रेस जूनापानी को लेकर बीजेपी की जमकर घेराबंदी कर रही है।इतना ही नही कांग्रेस द्वारा जूनापानी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक फोटो भी वायरल किया गया है।फोटो को पोस्ट कर कांग्रेस भाजपा और शिवराज पर हमलावर हो गई है।इसी बीच शिवराज ने एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि धार में मॉब लिंचिंग की घटना में सरपंच रमेश जूनापानी को फंसाया गया है, जबकि उसने बचाने की कोशिश की थी। हम चाहते हैं कि अपराधियों को पहचानकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, लेकिन निर्दोष व्यक्ति को केवल इस कारण से कि बीजेपी से जुड़ा हुआ है, उसको परेशान ना किया जाये।

आगे शिवराज ने लिखा है धार की मॉब लिंचिंग की घटना इकलौती घटना नहीं है, बल्कि कांग्रेस सरकार लगातार इस पर काम कर रही है कि घटना कोई भी हो, उसमें बीजेपी का नाम लेकर अपनी गलती से पल्ला झाड़ ले। मेरा आग्रह है कि निर्दोषों को तंग ना करें, लेकिन दोषियों को किसी कीमत पर ना छोड़ा जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews