Cabinet Meeting: 3 मार्च को शिवराज कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी!

Cabinet Meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में 3 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting) होगी। बजट सत्र से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।इस बैठक में CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को बंद करने के साथ उद्योग, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर शाम मंत्रियों को भोज भी देंगे। इसके पहले अनौपचारिक बैठक होगी।

यह भी पढ़े.. पुरानी पेंशन योजना : समर्थन में विधायकों का शतक, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला!

इसके अलावा 7 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है, शिवराज सरकार (Shivraj Government) 9 मार्च को विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेगी, जो की लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का रहेगा, ऐसे में वित्त विधेयक को मंजूरी के लिए पहले कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।वही CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को बंद करने का भी फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद पार्क, सड़कें और बिल्डिगों को दूसरे विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सड़कों और बिल्डिंगों की जिम्मेदारी PWD विभाग को दी जा सकती है। वही एकांत, चिनार समेत 7 बड़े पार्कों की जिम्मेदारी वन विभाग को दी जा सकती है।

यह भी पढ़े.. MP News: हाईकोर्ट के फैसले के बाद आयुष विभाग ने काउंसलिंग पर लगाई रोक

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2021 में सीपीए को बंद करने का ऐलान किया था, जिसके बाद इस प्रस्ताव को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंजूरी दे दी थी, इसके बाद विभाग ने इस प्रस्ताव को कैबिनेट को भेजा था, जिस पर अब 3 मार्च को फैसला होगा। इसमें प्रस्ताव मंजूर होने के बाद 31 मार्च 2022 से इसे बंद कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews