Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, ITI की स्थापना-मानदेय में वृद्धि समेत 1 दर्जन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी!

शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Cabinet Meeting Today : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज मंगलवार सुबह 10:30 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में 12 जिलों में ITI की स्थापना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का मानदेय और पार्किंग के लिए जमीन आवंटित करने समेत एक दर्जन प्रस्ताव रखें जाएंगे, जिन पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  1. मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना का संचालनालय महिला एवं बाल विकास विकास में फिर विलय के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
  2. प्रदेश के देवास, धार, शाजापुर, आगर, उज्जैन, छिंदवाड़ा सहित 12 जिलों के 22 विकासखंडों में ITS की स्थापना होगी। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। इन विकासखंडों में आइटीआइ की स्थापना से प्रदेश के सभी विकासखंडों में ITI हो जाएंगे। प्रदेश के देवास, धार, शाजापुर, आगर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी और सीधी जिलों के 22 विकासखंडों में न तो सरकारी और न ही निजी आइटीआइ हैं।
  3. संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास, भारतीय जनता पार्टी मंदसौर के कार्यालय, विश्राम गृह और पार्किंग के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।  संत रविदास सांस्कृतिक न्यास, भेड़ बकरी का पालन करने वाले पाल गडरिया धनगर वर्ग के कल्याण के लिए बोर्ड के गठन पर निर्णय लिया जाएगा।
  4. भाजपा के लिए मंदसौर में कार्यालय भवन और गेस्ट हाउस के साथ पार्किंग के लिए जमीन आवंटित करने को मंजूरी मिल सकती है।
  5. रीवा की रिफ्यूजी कॉलोनी के निवासियों को आवास आवंटन के संबंध में मंजूरी मिल सकती है।
  6. डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना के क्रियान्वयन ।
  7. बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति।
  8. कॉलेज विहीन 3 विधानसभा क्षेत्रों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 10 नए सरकारी महाविद्यालय, पहले से संचालित 4 सरकारी कॉलेजों में नए संकाय और सात शासकीय कॉलेजों में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय शुरु करने संबंधी प्रस्ताव।
  9. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय, वार्षिक मानदेय में वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि स्वीकृत करने का अनुसमर्थन।
  10. कुड़मी जाति को राज्य शासन की पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक 39 में कुरमी, कुर्मी के साथ शामिल किया जाना।
    मप्र पाल-गड़रिया-धनगर कल्याण बोर्ड का गठन
  11. सोयाबीन प्रसंस्करण संयंत्र, चौरई जिला छिंदवाड़ा स्थित परिसंपत्ति पर स्थापित प्लांट और मशीनरी का स्क्रेप करने संबंधी स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव
  12. प्रदेश में विकसित किए जाने वाले पवन सौर हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाओं से प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया उपरांत प्राप्त टैरिफ का अनुमोदन संबंधी प्रस्ताव।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews