MP के गांव को शिवराज दे सकते हैं बड़ी सौगात, सरपंचों का मानदेय होगा दोगुना!

mp shivraj singh

CM Shivraj can make big announcement : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। दरअसल भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेशभर के सरपंचों का सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।

लंबे अरसे के बाद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के सरपंचों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के सरपंच भाग ले रहे हैं। सरपंचों की लंबे समय से मांग चली आ रही है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए जो अभी 1700 रुपए है। इसके अलावा पिछले 3 साल से बंद हुई पड़ी हुई खेत सड़क योजना को शुरू करने की मांग भी सरपंच कर रहे हैं। इसी के साथ मनरेगा में दी जाने वाली मजदूरी और मटेरियल का अनुपात 80:20 करने की मांग भी जा रही है। उम्मीद इस बात की है कि मुख्यमंत्री इन सभी मांगों को अमलीजामा पहनाने की घोषणा कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को 1 वर्ष का समय बचा है और इसके पहले यह सम्मेलन और उसमें की जाने वाली घोषणाएं बीजेपी के लिए बूस्टर डोज का काम करेंगी

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews