Shivraj Corona Positive: CM का मेडिकल बुलेटिन जारी, पत्नी-बेटों की रिपोर्ट निगेटिव

Shivraj Corona Positive: CM का मेडिकल बुलेटिन जारी, पत्नी-बेटों की रिपोर्ट निगेटिव

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhaan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव  (corona positive)आई है, लेकिन अन्य जाँच रिपोर्ट नार्मल है।चिरायु अस्पताल (chirayu hospital) द्वारा मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्थिति सामान्य है। कोरोना के उपचार के लिए अधिकृत चिरायु अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में बताया है कि मुख्यमंत्री की सभी आवश्यक जाँच की गई हैं, जो नार्मल आई हैं।शिवराज देश के पहले सीएम हैं, जो संक्रमित हुए।इधऱ पीएम मोदी ने फोन पर सीएम शिवराज से स्वास्थ्य की जानकारी ली है।वही शिवराज ने अस्पताल में बैठकर आज रविवार को पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।

दरअसल, कोरोना पॉजिटिव सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के संपर्क में आने के बाद शुक्रवार को सीएम शिवराज ने एहतियात के तौर पर कोविड टेस्ट के लिए सेंपल दिए थे, शनिवार को जारी हुई रिपोर्ट में शिवराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्होंने सभी बैठकें और कार्यक्रम रद्द कर दिए और चिरायु में भर्ती हो गए। शनिवार को सीएम की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ मनोज श्रीवास्तव, व्हीके सिंह और एलएम बेलवाल से होनी थी। इसके बाद बैठकें ली जानी थी, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री को जानकारी लगी तो उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री अब 14 दिन तक यहां रहकर इलाज करवाएंगे।अस्पताल में बोर ना लगे और व्यस्त रहे इसके लिए मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार से जुड़े आचार्य श्रीराम शर्मा के साथ स्वामी विवेकानंद की कुछ पुस्तकें बुलवाईं। इसे पढ़कर वे अपना समय बिताएंगे।

ट्वीटकर बोले शिवराज- मैं ठीक हूं, अपना ख्याल ऱखें

सीएम ने एक बार फिर ट्वीट कर जनता से अपील की है कि यदि आप संक्रमित हो भी गए हों तो डरने की ज़रूरत नहीं है, लक्षण दिखें तो इन्हें छुपाएँ नहीं, तुरंत बताएँ ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके।समय पर इलाज आपको पूर्णतः स्वस्थ करेगा। आप सभी सावधान रहें, सुरक्षित रहें और स्वस्थ्य रहें, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।#COVID19 से डरने की बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ हमें इसका मुकाबला करना चाहिए। दो गज की दूरी रखना, हाथ धोते रहना और मास्क लगाना कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़े अस्त्र हैं। मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है, अपने लिए और अपनों के लिए इन अस्त्रों का उपयोग ज़रूर करें ।दोस्तों, मैं ठीक हूँ, #CoronaWarriors का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर #COVID19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूँ।

पत्नी और दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव
मुख्यमंत्री के परिवार में उनकी पत्नी, बेटे के साथ सुरक्षा व निजी स्टॉफ को मिलाकर 100 लोग शिवराज सिंह चौहान से संपर्क में रहे। वे भी धीरे-धीरे सेंपल दे रहे हैं। देर शाम पत्नी व दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसकी जानकारी शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि मेरे साथ मेरे भाई और मां की पहली रिपोर्ट में संक्रमण नहीं आया है। उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन कर लिया है। इसके अलावा सीएम निवास को सैनिटाइज करने से लेकर संपर्क में आने वाले भी अपने टेस्ट करा रहे हैं।

संपर्क में आए विधायक-मंत्री क्वारेंटाइन
सीएम शिवराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायकों-मंत्रियों में हड़कंप मच गया है। सभी ने अपनों आप को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। इसमें कृषि मंत्री कमल पटेल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री मीना सिंह, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री ऊषा ठाकुर, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक प्रदीप लारिया, मालिनी गौड़ समेत 20 से 24 जुलाई की रात तक मिले मंत्री व विधायकों ने अपने आपको दो-तीन दिनों के लिए होम क्वारेंंटाइन कर लिया है।मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, सीएम के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, सीपीआर सुदाम पी. खाडे, डायरेक्टर जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह से लेकर कुछ अफसर एहतियातन दो-तीन दिन के लिए क्वारेंटाइन हो गए हैं। मुख्य सचिव ने सेंपल दिए, जिसमें देर शाम रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायक मालिनी गौड़ और जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर सहित आधा दर्जन नेताओं ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। सांवेर उपचुनाव के चलते मंत्री तुलसी सिलावट मैदान में ही हैं। लगातार लोगों से भी मिल रहे, जबकि 21 जुलाई की मुलाकात में वे ही मुख्यमंत्री के सबसे नजदीक खड़े थे। सिलावट का कहना है कि उन्होंने जांच करवा ली है, कोई लक्षण नहीं है। मुलाकात में पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता एहतियात बरत रहे हैं। ज्यादातर नेता कुछ दिन क्वारेंटाइन में रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews