KBC : अमिताभ बच्चन की पूरी हुई मांग- MP की इस महिला पुलिसकर्मी का तबादला

अमिताभ बच्चन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने सदी के महानायक और KBC के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की अपील को स्वीकार कर लिया है। पुलिस मुख्‍यालय (PHQ) ने ग्‍वालियर (Gwalior) में पदस्थ कांस्‍टेबल प्रीति सिकरवार का तबादला (Transfer) मंदसौर (Mandsour) कर दिया गया है । इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़े… अमिताभ बच्चन ने शिवराज सरकार से की इस पुलिसकर्मी के तबादले की अपील

दरअसल, बीते दिनों मंदसौर में यातायात पुलिस में आरक्षक विवेक परमार (Police constable Vivek Parmar) सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 25 लाख रुपए जीते थे। शो में अमिताभ बच्चन ने विवेक से नौकरी और परिवार को लेकर कई बातें की ।  इस दौरान विवेक का पत्नी के ट्रांसफर को लेकर दर्द छलक पड़ा और अपने दिल का हाल सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मैं और पत्नी एक ही विभाग में हैं, लेकिन पत्नी ग्वालियर (Gwalior) और मैं मंदसौर में पदस्थ हूं।

वही पत्नी ने भी कार्यक्रम में प्रसारित वीडियो में अपनी पीड़ा सुनाई ।इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन ने प्रदेश की शिवराज सरकार से अपने ही अंदाज में उनके तबादले की अपील कर दी पति-पत्नी की पोस्टिंग (Posting) मंदसौर में कर दीजिए ना। क्या जाता है आपका?

इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय द्वारा ग्‍वालियर में कांस्‍टेबल प्रीति सिकरवार का तबादला उनके पति विवेक की नियुक्ति वाले शहर मंदसौर में कर दिया गया है। जारी आदेश में पारिवारिक समस्‍याओं को देखते हुए उनका तबादला मंदसौर की नारकोटिक्‍स विंग में किया गया है।

मंदसौर विधायक ने भी की थी मुख्यमंत्री से अपील

बिग बी की अपील के बाद  मंदसौर से BJP विधायक यशपालसिंह सिसौदिया (Yashpal Singh Sisodia) ने भी ट्वीट (Tweet) कर लिखा था कि मेरी विधानसभा क्षेत्र मंदसौर मुख्यालय पर यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ विवेक को KBC में 5 जनवरी 2021 को अमिताभ बच्चन जी के साथ बैठने का गौरव प्राप्त होगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी आग्रह विवेक की समस्या का समाधान करने के आदेश प्रदान करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews