MadhyPradesh: शिवराज सरकार ने संविदाकर्मियों की पूरी की मांग, आदेश जारी

MadhyPradesh: शिवराज सरकार ने संविदाकर्मियों की पूरी की मांग, आदेश जारी

भोपाल।
उपचुनाव (by election) से पहले चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhaan) अपनी घोषणाओं को पूरा करने में जुट गए है। आए दिन शिवराज सरकार (shivraj government) द्वारा बड़े फैसले लिए जा रहे है। अब राज्य सरकार ने  खेल और युवा कल्याण विभाग (Department of Sports and Youth Welfare) में कार्यरत 540 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी संविदाकर्मियों (Third and fourth class contract workers) की 90 फ़ीसदी मानदेय की बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मियों को प्रावधानित नियमित पद का 90 फ़ीसदी मानदेय दिए जाने के लिए घोषणा की थी, लेकिन प्रदेश में राजनैतिक बदलाव के चक्कर में ये वही अटक गई लेकिन अब मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर अमलीजामा पहनाया गया।सरकार के इस फैसले के बाद विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। शासन के इस निर्णय से खेल विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों के मानदेय में करीब 5 से 15 हजार रुपये का इजाफा हुआ है।

संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा जारी आदेश के तहत अकादमी के 106 और प्रदेश के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालयों में पदस्थ 434 कर्मचारियों को प्रावधानित नियमित पद का 90 फ़ीसदी मानदेय का लाभ मिलेगा। आदेश जारी होते ही खेल विभाग में प्रसन्नता का माहौल बन गया। शासन द्वारा संविदाकर्मियों के हित में लिए गए इस निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सभी संविदा कर्मियों ने मध्य प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया है।

खेल विभाग में 5 जून 2018 से पूर्व के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत संविदा कर्मियों को शासन निर्देशानुसार प्रावधानित नियमित पद का 90 फ़ीसदी मानदेय का लाभ दिया गया है।

व्ही. के. सिंह, संचालक खेल और युवा कल्याण, भोपाल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews