शिवराज सरकार ने अब इनका तबादला किया निरस्त

शिवराज सरकार ने अब इनका तबादला किया निरस्त

भोपाल।शिवराज सरकार के सत्ता में आते ही एक के बाद नियुक्ति और तबादलें निरस्त की जा रही है।अब सरकार द्वारा संचालक खनिज निगम विनीत आस्टिन का तबादला एक माह बाद निरस्त कर दिया गया है।अब जारी इस आदेश के अनुसार ऑस्टिन लगातार संचालक खनिज बने रहेंगे।राज्य शासन ने विनीत कुमार ऑस्टिन को मंत्रालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ करने संबंधी पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है। वे  संचालक खनिज बने रहेंगे। पूर्व सरकार ने ऑस्टिन को एक आदेश जारी कर osd मंत्रालय बना दिया था और अन्य अधिकारी एन के हंस को संचालक खनिज बनाया था लेकिन  हंस द्वारा अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया थावहीं निगम के उप संचालक अनूप मिश्रा का तबादला डिंडोरी कर दिया गया है।

बता दे कि ये वही अधिकारी है जिन्हें पिछली कमलनाथ सरकार ने संचालक के पद से हटा दिया था उनकी जगह एडिशनल डायरेक्टर एनके हंस को वर्तमान दायित्व के साथ संचालक खनिज का प्रभार सौंपा गया था। ऑस्टिन के खिलाफ फर्जी जााति प्रमाण पत्र एवं नियमों की अनदेखी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की शिकायतें लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में लंबित हैं, जिसके चलते उन्हें हटाया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews