शिवराज सरकार ने इस योजना में किया बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवाओं को होगा लाभ

cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार (MP Youth Employment) देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन के एमएसएमई विभाग ने क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना (cm udyam kranti yojana)  में लाभ पाने के लिए आयु सीमा को बढ़ाने और शैक्षणिक योग्यता को घटाने का आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी युवा और 45 वर्ष तक का नागरिक बेरोजगार नहीं रहे। मुख्यमंत्री कहते भी है कि कम पढ़े लिखे कई नागरिक उस कौशल के धनी है जो डिग्रीधारियों के पास भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ आठवीं पढ़े लिखे और 45 वर्ष तक की आयु वालों को देने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें – भोपाल : बीजेपी के तिरंगा विक्रय केंद्र पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा-शर्मनाक और आपत्तिजनक

एमएसएमई विभाग के सचिव और उद्योग आयुक्त पी. नरहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जारी आदेश अनुसार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में अब आयु 18 से 45 वर्ष के बी और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को भी 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक किया गया है।

ये भी पढ़ें – क्रॉस वोटिंग से डरी BJP, सभी पार्षदों को लेकर दिल्ली गई, Congress ने भाजपा के बागी को पार्टी में शामिल किया, विधायक का दावा, अप्रत्याशित परिणाम आएगा

श्री नरहरि ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित थी।

ये भी पढ़ें – विकास की राह पर MP, 13 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा विकसित, मांगा प्रस्ताव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews