शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश के इस विभाग का नाम बदला, यह होगी नई पहचान

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों नाम(Name) बदलने का सिलसिला तेजी से जारी है। कभी जिलों या स्थानों का नाम बदला जा रहा है तो कभी विभागों का। बीते साल शिवराज सरकार ने आदिम जाति कल्याण विभाग (Tribal Welfare Department) का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग कर दिया था। इसी कड़ी में अब पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) का नाम बदलकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Animal Husbandry and Dairy Department) कर दिया गया है। इस संबंध में MP INFO पर जानकारी प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़े.. MP : महिला बाल विकास विभाग का तोहफा- 9वीं से 12वीं की छात्राओं को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने अब पशुपालन विभाग का नाम बदलकर डेयरी विभाग कर दिया है।इसकी जानकारी एमपी इंफो पर दी गई है, जिसमें लिखा है कि राज्य शासन ने पशुपालन विभाग का नाम परिवर्तित कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर दिया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 11 जनवरी 2021 को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हालांकि बीते दिनों इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के बदले हुए नाम को संबंधित दस्तावेजों में दर्ज कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी आदेश जारी कर दिया गया था।जिसमें विभाग की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों और कर्मचारियों (Officers And Employees) की मांग थी कि पशुपालन विभाग का नाम परिवर्तित कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग किया जाए। इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्रालय द्वारा शासन (MP Government) को एक पत्र भी भेजा गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews