A Suitable Boy : Netflix पर सरकार का शिकंजा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुलाई बैठक

narottam mishra

भोपाल ,डेस्क रिपोर्ट। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर चल रही वेब सीरीज (Web Series) ‘ए सुटेबल ब्वॉय’ (A Suitable Boy) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदिरों के अंदर दिखाए गए चुंबन दृश्यों को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government)  सख्त हो चली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इस संबंध में आज अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें कानूनी रुप से सरकार क्या कदम उठा सकती है इस पर चर्चा की जाएगी।

बैठक से पहले गृहमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उसमें मुझे कुछ भी सूटेबल नहीं लगा। हमारे मंदिरों के अंदर कोई भी चुम्बन का दृश्य (Kiss scene) फिल्माया जाये, उसको मैं अच्छा नहीं मानता। जो चीज़ टाली जा सकती है उसे क्यों नहीं टाल रहे हैं। मैं इसे अच्छा नहीं मानता ये गलत है, ये जहाँ भी होता है वहाँ पर गलत है। मैंने विधी विभाग और गृह विभाग की आज सोमवार को बैठक बुलाई है और उस पर हम कानूनी रूप से क्या कर सकते हैं इस विषय पर विचार होगा।परस्पर बातचीत के बाद समाधान निकल आयेगा।

इससे पहले रविवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि “ए सूटेबल बॉय” में बेहद आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात का परीक्षण किया जाए कि इन दृश्यों के आधार पर नेटफ्लिक्स (Netflix) ओटीटी प्लेटफॉर्म और कार्यक्रम के निर्माता निर्देशक पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गाय पर टैक्स नही लगा रहे

काऊ सेस (Cow cess) को लेकर फैले भ्रम को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम गाय पर टैक्स (Cow Tax) नहीं लगा रहे हैं। यह एक परंपरागत प्रकृति की व्यवस्था है, जिसके तहत अगर घर में पहली रोटी बनती है तो गाय की बनती है और जो आखिरी रोटी बनती है वो कुत्ते कि। आज भी हमारी एक बड़ी आबादी इस परंपरा का निर्वाह करती है उसे गौ ग्रास कहते हैं।अभी उसका निर्णय नहीं हुआ है, उस दिशा में आगे बढ़ने की सिर्फ बात हुई है. टैक्स गाय के ऊपर लगा है ये कहना ठीक नहीं है।

गुलाम नबी आजाद पर कसा तंज
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि शायद नबी ने गुलाम को आजाद होने के लिए कहा होगा।हम तो पहले से ही कहते थे कांग्रेस रसातल में जा रही है। कारण चिदंबरम, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद। मुझे नहीं लगता कि अब कोई कारण सफल होगा।वही राजस्थान (Rajasthan) में गायों की मौत पर पलटवार करते हुए  मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का अलग-अलग जगह अलग-अलग स्टैंड रहता है, इसलिए अब उनको लोग छोड़ते जा रहे हैं।

कोरोना और कर्फ्यू पर क्या बोले

मिश्रा ने कहा कि अभी वो स्थान है जहाँ रात्रि कालीन कर्फ्यू (Night curfew) है, गाइडलाइंस (Guidelines) अवश्यकता अनुसार समय समय पर बदली जायेगी, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में बैड के साथ साथ आईसीयू भी हैं।किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है इसलिए कोई भ्रम न फैले।वही माफियाओं पर लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री ने कहा किसभी माफियाओ के ऊपर कार्यवाही देखने को मिलेगी। आपकी इच्छा पूरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews