CM शिवराज का ऐलान, MP में चलेगी 53 स्पेशल ट्रेनें, करीब 4 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

CM शिवराज का ऐलान, MP में चलेगी 53 स्पेशल ट्रेनें, करीब 4 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच मजदूरों(labourers) के लगातार हो रहे हादसे के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। शिवराज सरकार(shivraj government) लगातार राज्य से बाहर फंसे मजदूरों को बसों एवं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों(special trains) के जरिए वापस एमपी(MP) ला रही हैं।जिसके बाद अब सरकार मजदूरों की घर वापसी की रफ्तार तेज करने जा रही है। एमपी के मजदूरों को लाने के लिए शिवराज सरकार द्वारा 53 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाये जाने की घोषणा की है। वहीँ औरंगाबाद ट्रेन हादसे(aurangabad train incident) के बाद शिवराज सरकार मजदूरों से लगातार अपील कर रही है कि वह पैदल नहीं आएं। सरकार उन्हें लाने की व्यवस्था कर रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने बताया की प्रत्येक मजदूर भाई को प्रदेश वापस लाया जाएगा।वे बिल्कुल चिंता न करें। वहीं अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी(ICP Kesri) ने कहा कि मजदूरों को प्रदेश लाने के लिये 56 ट्रेनों की मांग रेल मंत्रालय(rail ministry) को भेजी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाहर फंसे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की अनुमति एवं व्यवस्था के लिये मजदूर एवं अन्य व्यक्ति नोडल अधिकारियों को फोन न करें। वे इसके लिये बनाये गये कॉल सेंटर 0755-2411180 पर फोन करें।

इधर दूसरी तरफ प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि वापस आने के लिये अभी तक 3 लाख 90 हजार व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के नागरिक दूसरे राज्यों में फंसे हैं और लॉकडाउन के कारण उन्हें रहने और खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लॉकडाउन के तीसरे फेज में रेड जोन इलाकों को छोड़कर रियायत दी गई है। बता दें कि कर्नाटक से पहली ट्रेन रविवार को मध्यप्रदेश के लिये रवाना होगी जो कि जबलपुर और ग्वालियर में रूकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews