खाद पर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा लाभ, आदेश जारी

खाद पर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा लाभ, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला (Shivraj government big decision in the interest of farmers) लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश के बाद सहकारिता विभाग ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) से प्रदेश के सभी किसानों को रासायनिक उवर्रकों (खाद, Fertilizer) की उपब्धता सुनिश्चित कराने के आदेश दे दिए हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पूर्व के बकाया ऋण को अदा नहीं करने से कृषक कालातीत ऋणी हो गये। कालातीत ऋणी कृषकों को पैक्स से ऋण और खाद-बीज मिलने की पात्रता भी नहीं रहती है। साथ ही अभी तक पैक्स को नगद में खाद-बीज विक्रय पर रोक रही है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने आयुर्वेदिक कॉलेज के क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि किसानों को पैक्स से खाद-बीज प्राप्त करने के लिये पैक्स का सदस्य होना भी जरूरी रहा है। शिवराज सरकार के सहकारिता मंत्री ने बताया कि किसानों के हित में निर्णय लिया गया है कि पैक्स संस्था में नगद में भी उर्वरक एवं बीज विक्रय करेंगी। इससे कालातीत ऋणी कृषक और जो पैक्स के सदस्य नहीं हैं, वे कृषक भी पैक्स से उर्वरक प्राप्त कर (Shivraj government’s big decision regarding fertilizer) सकेंगे।

ये भी पढ़ें – प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसे मेघालय घूमने की प्लानिंग कीजिये, IRCTC के टूर की ये है डिटेल

सहकारिता मंत्री ने कहा कि उर्वरक का भण्डारण करने में आर्थिक रूप से कमजोर पैक्स को क्रेडिट पर 25 टन उर्वरक देने के निर्देश विपणन संघ को दिये गये हैं, जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर पैक्स कृषकों को उर्वरक देने में सक्षम हो सके। ऐसी प्रत्येक पैक्स को विपणन संघ द्वारा क्रेडिट पर 25 टन उर्वरक दिया जायेगा। यह पैक्स 25 टन उर्वरक के विक्रय से प्राप्त राशि से पुन: उर्वरक का क्रय करेंगी और किसानों को निर्बाध रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews