अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली से पहले शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने दीपावली (deepawali) से पहले प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन ने सातवें वेतन की तीसरी किस्त (3rd Installment) का 25% और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10 हजार त्योहार अग्रिम राशि देने के आदेश जारी किए हैं। वही शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को यह राशि दीपावली से पहले भुगतान की जाएगी।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए सातवें वेतन की तीसरी किस्त का 25% और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10,000 अग्रिम राशि देने का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारी कर्मचारी को दीपावली से पहले भुगतान कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बीजेपी सरकार (bjp government) कर्मचारी हितेषी सरकार है। बता दे कि अधिकारी-कर्मचारी की अदायगी के लिए अग्रिम सहित एरियर्स (arrears) के 775 करोड का भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसके साथ ही साथ उन्होंने शासकीय सेवक के वेतनवृद्धि के संबंध में शीघ्र निर्णय लिए जाने की बात भी कही है।

Read More: सरकार के निशाने पर कंप्यूटर बाबा, इंदौर में बड़ी कारवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना काल में कोरोना संक्रमित शासकीय सेवक और उनके परिवार के सदस्य के चिकित्सा पर हुए व्यय संबंधी भुगतान की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग की तीसरी किस्त का 25% भुगतान करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासकीय सेवकों को राशि दीपावली से पूर्व ही मिल जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों ऐलान करते हुए प्रदेश के 4 लाख 37 हज़ार कर्मचारियों को सातवें वेतन की तीसरी किस्त की 25% राशि अदा की घोषणा की थी। इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जिन कर्मचारियों का वेतन 40 हज़ार रुपए से कम है। उन्हें 10 हजार रुपए त्योहार का एडवांस में दिया जाएगा और एडवांस 31 मार्च तक कभी भी ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews