शिवराज सरकार का निर्णय- कलेक्टर साहब बने रहेंगे ‘कलेक्टर’

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कलेक्टर (Collector) का पदनाम (Designation) ‘कलेक्टर’ ही रहेगा| कलेक्टर का पदनाम बदलने के लिए पूर्व की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) में गठित पांच आईएएस अफसरों की समिति को शिवराज सरकार ने निरस्त कर दिया है|

दरअसल, कांग्रेस सरकार बनने के बाद जब कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने थे, तो उनकी इच्छा थी कि कलेक्टर का पदनाम बदला जाए| उनका कहना था कि ‘कलेक्टर’ पदनाम अंग्रेजों के जमाने का है यह अच्छा नहीं लगता। कमलनाथ के एलान को अमल में लाने के लिए तत्कालीन सरकार ने पांच अफसरों की एक कमेटी भी गठित की थी|

इस कमिटी को सांसद, विधायक, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी संगठन सहित विभिन्न् वर्गों से बात कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपनी थी| लेकिन 15 महीने में ही कमलनाथ सरकार नहीं रही और अब वर्तमान की शिवराज सरकार ने इस कमेटी को निरस्त कर दिया है| शिवराज सरकार में कलेक्टर साहब ‘कलेक्टर’ ही कहलायेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews