शिवराज सरकार की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना पूरी, इन्हें होगा लाभ

शिवराज सरकार की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना पूरी, इन्हें होगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बुधनी को शिवराज सरकार (Shivraj Government)ने एक सौगात दी है। यहां 44 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीवरेज परियोजना का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रविवार 6 मार्च का इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

बुधनी सीवरेज परियोजना (Budhni sewerage project) के लिए 30 किलोमीटर की सीवरेज लाइन बिछाई गई है, वहीं 2.2 एमएलडी क्षमता एस.बी.आर एवं 1.08 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। अभी तक 2700 से अधिक घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।  दस वर्षों के संचालन और संधारण सहित लगभग 44 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से 20 हजार से अधिक की आबादी लाभन्वित होगी।

ये भी पढ़ें – किसानों के लिए राज्य सरकार की बड़ी घोषणा, प्रोत्साहन राशि का ऐलान, खाते में आएंगे 10000 रुपए

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की भोपाल इकाई द्वारा सीहोर जिले के बुधनी में विशेष निधि की सहायता से मेसर्स पी दास इन्फ्रास्ट्रक्चर अहमदाबाद द्वारा सीवरेज परियोजना का कार्य किया गया है। कम्पनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक निकुंज श्रीवास्तव ने भी नागरिकों से सीवरेज कनेक्शन लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022 : सपा ने फिर लगाई सेंध, भाजपा सांसद के बेटे को दिलाई सदस्यता

बुधनी के शत-प्रतिशत घरों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के लिए कम्पनी द्वारा ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के सहयोग से महिला बैठक, नुक्कड नाटक, चौपाल पर चर्चा आदि के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – भगवान शिव के वाहन नंदी को दूध पिलाने मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews