MP : नए साल में बिजली कंपनियों को शिवराज सरकार का तोहफा, पत्र जारी

Electricity employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year 2021) में प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने बिजली कंपनियों (Electric Companies) को तोहफा दिया है।सरकार ने बिजली कंपनियों को MP में अपने थाने खोलने की अनुमति दे दी है, जिसके तहत अब बिजली कंपनियां खुद की पुलिस रख सकेंगी, इससे बिजली (Electricity) चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। अभी बिजली चोरी के मामलों में विद्युत वितरण कंपनियों (MP Power Distribution Companies) को स्थानीय पुलिस (MP Police) की मदद लेना पड़ती है।

यह भी पढ़े… MP : किसानों को लेकर शिवराज सरकार ने शुरु की यह सुविधा, ऐसे मिलेगा लाभ

दरअसल, जब भी बिजली चोरी की घटनाएं या फिर कर्मचारियों पर हमले होते कंपनियों को स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब बिजली कंपनियों के पास खुद की पुलिस होगी। एक साल से बिजली कंपनियां इसकी मांग कर रही थी, जिसे शिवराज सरकार ने मंजूरी दे दी। मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग (Department of Energy) ने इस संबंध में तीनों कंपनियों मध्य, पूर्व और पश्चिम क्षेत्र की विद्युत कंपनी को पत्र लिखा है।अब यह बिजली पुलिस बिजली चोरों को पकड़कर उन पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े… 11वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा शिवराज सरकार की इन सुविधाओं का लाभ, तैयारियां पूरी

खबर है कि हर बिजली थानों में 2 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक, 16 आरक्षक और 30 अतिरिक्त जवान हो सकते है, जो बिजली चोरी करने वालों पर पैनी नजर रखेंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा उप निरीक्षक सहायक श्रेणी- 2 का एक पद, सहायक उप निरीक्षक डेटा ऑपरेटर का एक पद और सहायक उप निरीक्षक सहायक श्रेणी- 3 को भी शामिल किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews