शिवराज ने प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया, कहा- “यहां आकर देखिये और सीखिये”

शिवराज ने प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया, कहा- “यहां आकर देखिये और सीखिये”

भोपाल

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में प्रवासी मजदूरों को घर लौटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) के बीच लगातार वाद विवाद जारी है। सीएम आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के बीच नौ पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ है और अपने पहले ही पत्र में प्रियंका ने 16 मई को पैदल चल रहे गरीब बेसहारा मजदूरों (labours) के लिए 500 बसें (bus) गाजीपुर और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाने का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद ये मुद्दा गर्मा गया है।

लेकिन योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के बीच अचानक ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने सरप्राइज़ एंट्री ले ली है। शिवराज ने एक ट्वीट (tweet) कर प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया है और कहा है कि अगर आपको सच में मजदूरों की मदद करना है तो मध्यप्रदेश आकर देखिये। हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिये और सीखिये। यहां आपको भूखा प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा, हमने सभी के लिये कारगर इंतज़ाम किये हैं।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अपने और दूसरे राज्यों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिये हम रोजाना एक हजार से अधिक बसें चलवा रहे हैं और देश के दूसरे राज्यों में फंसे करीब साढ़े चार लाख मजदूरों को हम उनके घर पहुंचा चुके हैं। इसी के साथ उन्होने प्रियंका गांधी को सलाह दी है कि मजदूरों को राजनीति का मोहरा मत बनाइये और इस कठिन समय में एक दूसरे का साथ दीजिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews