BJP की वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज, सिंधिया का गुणगान

BJP की वर्चुअल रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज, सिंधिया का गुणगान

भोपाल| मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली (BJP Virtual Rally) का आयोजन किया| इस मौके पर जब मध्यप्रदेश के भाजपा नेता जहां भोपाल में मौजूद थे, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP chief JP Nadda) और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia) दिल्ली में मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे तो वहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तारीफ की|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया का मैं अभिनन्दन करता हूं कि उन्होंने सही समय पर मध्यप्रदेश को लूटने से बचाया। कांग्रेस पांच साल में पूरे प्रदेश को तबाह कर देती। जनकल्याण की सारी योजना कांग्रेस ने बंद करके भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था। शिवराज सिंंह चौहान ने कहा कि किसानों से कर्जमाफी का वादा कर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन सवा साल में भी कांग्रेस अपने वचन पूरे नहीं कर पाई| उन्होंने कहा लोकतंत्र के हत्यारी कांग्रेस आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर उंगली उठा रहे हैं। सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड खड़े किये। मध्यप्रदेश में तो वल्लभ भवन को दलालों को अड्डा बना रखा था। असली चेहरे के आगे नक़ली चेहरा था, मुख्यमंत्री कौन प्रदेश समझ नहीं पा रहा था, एक बार फिर अनुसूचित जाति के श्री बरैया जी को पीछे धकेलने का काम करके अपमान किया है।

सीएम शिवराज ने कहा कांग्रेस के पास सलमान से मिलने का समय था लेकिन मध्यप्रदेश को कोरोना से बचाने का समय नहीं था। वहीं देश में लगे आपात काल के 45 साल पूरे होने पर काला दिवस भी मनाया। इसको लेकर शिवराज ने कहा कांग्रेस ने बेगुनाहों को गाडियों में भरकर जेल में ठूंसा गया। पत्थर दिल सरकार ने उन्हें खूब मारा-पीटा, उनका सिर्फ इतना ही गुनाह था कि वे जनसंघ के कार्यकर्ता थे। कई लोगों के घर बर्बाद हो गये थे। भारत की असल गुनाहगार कांग्रेस है। भारत की हज़ारो किलोमीटर जमीन चीन और पाकिस्तान के पास है तो उसकी गुनाहगार कांग्रेस है। देश में आपातकाल लगाने का गुनाह कांग्रेस ने किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews