उपचुनाव: किसानों पर पकड़ बनाने शिवराज सरकार ने खेला ये बड़ा दांव

Farmers-of-15-nationalized-banks-will-also-be-liable-for-debt

भोपाल। शरद व्यास ।
शिवराज  सरकार (shivraj sarkar) एक बार फिर कामलनाथ (kamalnath) के द्वारा लिया गया फैसला बदलने जा रही है और इस बार यह किसानों (farmers) से जुड़ा है, जी हां प्रदेश में होने वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों(24 vidhansabha seat) के उपचुनाव (by election) से पहले किसानों के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए शिवराज सरकार ने 26 हजार कृषक मित्र तैनात (Farmer friend posted) करने की तैयारी कर ली है इसके लिए तत्कालीन कमलनाथ सरकार के उस फैसले को पलटा जाएगा जिसमें उन्होंने हर दो पंचायतों (panchayat) पर एक कृषक बंधु नियुक्त करने की योजना बनाई थी।

इस योजना के तहत यह तय किया गया था कि हर दो पंचायत के बीच एक किसान की तैनाती कृषक बंधु के तौर पर तैनात किए जाएंगे, इन्हें साल में 12 हजार रुपये मानदेय देने का भी प्रस्ताव था और ये सरकार की मंशा थी कि कृषक बंधु सरकार और किसान के बीच कड़ी का काम करेंगे। सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाएंगे और किसानों की समस्याएं कृषि विभाग के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। कमलनाथ सरकार ने योजना का खाका तो खींचा पर क्रियान्वयन नहीं हो सका और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया।

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कृषक मित्र नियुक्त करने की प्रक्रिया तेजी लाने की बात कही है। इनकी नियुक्ति राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि तकनीकी एवं प्रबंधन के विस्तार कार्यक्रम के तहत होगी.. कृषक मित्रों को मानदेय भी दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews