शिवराज ने दिखाए सख्त तेवर, दी साफ-सुथरे प्रशासन की हिदायत

शिवराज ने दिखाए सख्त तेवर, दी साफ-सुथरे प्रशासन की हिदायत

भोपाल

जिला प्रशासन (district government) के समस्त अधिकारियों (officers) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) में मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के कड़े तेवर दिखे। शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि किसी भी स्तर के अपराधियों को नष्ट कर दिया जाए । इनके साथ किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए । शिवराज ने इसके आगे कहा कि यह भी सुन लिया जाए कि किसी भी विभाग के द्वारा इन लोगों को प्रश्रय नहीं दिया जाए वरना ऐसे लोगों के ऊपर भी जो ऐसे आपराधिक तत्वों को संरक्षण देंगे, कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिवराज ने साफ तौर पर यह भी कहा कि आईजी, कमिश्नर ,कलेक्टर और एसपी का काम है गुड गवर्नेंस जिसमें से एक है बेहतर तरीके से लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करना और दूसरा लोगों को बेहतर सेवाएं देना। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वह मुझे अपराधियों की सूची दें और किसी भी स्तर पर अगर इस बात की खबर आती है कि कोई अधिकारी किसी अपराधी से मिला हुआ है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिवराज ने यह भी कहा कि शिकायतें भी आती हैं कि अधिकारियों से अपराधी मिले रहते हैं और नीचे मिलकर खाते पीते रहते हैं। ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि रेत माफिया, ड्रग्स माफिया समेत सभी अपराधियों को खत्म करना है। जनता की सम्पत्ति हड़पने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गरीबों को संरक्षण और अपराधियों पर लगाम लगाना सरकार की प्राथमिकता है। माफियाओं और काला कारोबार करने वालों पर कार्यवाही हेतु प्रशासन की सक्रियता चाहिए। भोपाल की पुलिस ने अच्छी कार्यवाही की है। भोपाल और इंदौर पुलिस की कार्यवाही पर उन्हें शुभकामनायें। बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को बेनकाब करके उन्हें सजा दिलवानी है। देह व्यापार और छेड़छाड़ जैसे अपराध करने वालों को चिन्हांकित कर उन पर कार्यवाई कीजिए। ड्रग्स युवापीढ़ी को खोखला बना रही है, इसका व्यापार करने वालों को ढूंढ कर इन्हें खत्म करना है। वही चिटफण्ड कंपनी वालों को लेकर भी सीएम ने कहा कि जनता का पैसा हज़म नहीं करने देंगे। बड़े अपराधी जिला बदर हो इनके अवैध निर्माण तोड़े जाएं इनको चिन्हांकित करके सबक सिखाएंगे। जो बड़े आपराधिक तत्व हैं उन्हें चिन्हित करके खत्म करना हमारा लक्ष्य है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews