अब शिवराज ने दी कलेक्टर की अकल ठिकाने लगाने की धमकी

अब शिवराज ने दी कलेक्टर की अकल ठिकाने लगाने की धमकी

भोपाल। सीहोर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं । सार्वजनिक मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए पहले गांव और फिर तहसील और उसके बाद जिला स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है । शिवराज ने कहा है कि वे फरवरी माह में कलेक्टर के खिलाफ धरना देंगे और उनकी अकल ठिकाने लगाई जाएगी। शिवराज ने यह भी कहा कि रेत ठुल रही है और आंख के अंधे हो गए हैं कलेक्टर एसपी जिन्हें यह दिखाई नहीं दे रहा। शिवराज ने रेत के अवैध उत्खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा इस उत्खनन के चलते डंपर पर डंपर चल रहे हैं और शिवराज सरकार के समय बनाई गई शानदार सड़कें तबाह हो रही हैं। शिवराज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री से लेकर निचले स्तर तक सब रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त हैं और इस कारोबार में करोड़ों रुपए का हर माह लेन-देन हो रहा है। उन्होंने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द यह गोरखधंधा नहीं रोका गया तो फिर सरकार के खिलाफ शिवराज सड़कों पर उतरेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews